Monday, January 5, 2009

झूठा लहरों का प्रमाद

गहरा सागर कहता तट से
मैं हूँ इस जीवन का सार
शांत, मंद, गतिहीन, चिर-स्थिर
प्रेम सुधा रस अमृत धार.

नदिया झरने निर्झर सारे
पा जाते मुझमें विश्राम
जीवन पथ पर जूझ जूझ कर
ही मिलता है अन्तिम धाम.

तट की मौजें कुछ ना सुनती
कहती लहरें - 'आराम नहीं'
हर पल नूतन जीवन मेरा
मुझमे अंत की चाह कहीं?

सागर तुम मृतकों का आश्रय
मैं हूँ जीवन धुन का साज
नित्य प्रभंजन मेरा कहता
कैसे रोकूँ ख़ुद को आज.

लहरों से ही सीखा मैंने
आगे बढ़ते रहना प्रतिपल
हर मंजिल पा जाने पर
अगले मंजिल की चाह प्रबल.

अंत-हीन इस भाग-दौड़ में
पीछे मैं और आगे मन
हर पल मुझको खींचे जैसे
डब्बों को खीचे इंजन.

बुद्धि कहती ओ निर्बुद्धि
एक बार बस कहना मान
मन है एक निरंकुश चालक
इसकी सीमा आसमान.

ले लगाम अपने हाथों में
मन को तू हथियार बना
चिर-विश्रांति लक्ष्य हो तेरा
उसके साधन में जुट जा.

कहती बुद्धि सागर है सच
झूठा लहरों का प्रमाद
मोह-मुक्त, ना दुःख सुख कोई
हार-जीत ना हर्ष-विषाद.

ईश-अंश तो तू है ही
अब अंश-पूर्ण का भेद मिटा
परम शक्ति में एकीकृत हो
तू भी परम-ब्रम्ह बन जा.

Wednesday, November 5, 2008

कैसे रोकूँ ख़ुद को आज

गहरा सागर कहता तट से
मैं हूँ इस जीवन का सार
शांत, मंद, गतिहीन, चिर-स्थिर
प्रेम सुधा रस अमृत धार.

नदियाँ झरने निर्झर सारे
पा जाते मुझमे विश्राम
जीवन पथ पर जूझ जूझ कर
ही मिलता है अन्तिम धाम.

तट की मौजे कुछ न सुनती
कहती लहरें - 'आराम नहीं'
हर पल नूतन जीवन मेरा
मुझमें अंत की चाह कहीं?

सागर तुम मृतकों का आश्रय
मैं हूँ जीवन धुन का साज
नित्य प्रभंजन मेरा कहता
कैसे रोकूँ ख़ुद को आज.

Wednesday, February 6, 2008

Words

Words, the best form of expression,
The easiest and the most intelligible one;
Be it a murmur, a gossip or noise,
You bank on words, the only choice.

Yet, at times, you feel short of them,
Buried deep, they evade your tongue;
They surface again, when the need is gone,
Befooling you, smiling in treacherous tone.

And you the victim, stand helpless,
Lamenting on the opportunity missed;
Blaming the God, your luck, yourself and what not,
While the villain keeps making your fun.

A famous orator, a demagogue, may you be,
With the grip so firm, commanding thee;
But still can’t control, fro they are born free,
“do come in time” you have to plea.

Emotions are okay, my dear friends,
But only until you have words for them;
Fro words are the only outlet they have,
And no abstract counts unless expressed.

So, do spit out whatever you feel, in time,
And let not unspoken thoughts amass;
For, with you, they wouldn’t forever be,
Alas, there they go, bereaving me….

स्पंदन

गुमसुम निस्पंद हुआ जीवन, मंडराना भूल गया है मन;
जाने ये कैसी चली पवन, खुशियों को ले गई दूर गगन.

फिरता था पहले चमन-चमन, अपने ही धुन में मस्त मगन;
क्या दिन थे वे भी मनभावन, सुख के अम्बर पर सूर्यकिरण.

क्यूँ नहीं चपल अब ये चितवन, किसलिए बंधा है मेरा तन;
जानू न मरम मैं हे भगवन, बोलो कुछ, तोड़ो मौन वरण.

अब सह नहीं सकता और दमन, दीवारों की ये ठंडी जलन;
बस, हुआ बहुत, अलविदा घुटन, ऐ सूर्य कहाँ है, दे दर्शन.

इतने दिवसों का अर्ध-मरण, सिखा गया मुझको ये फन;
जीवन नहीं कोई दिवा-स्वपन, हो जहाँ पुष्प की सेज मदन.

जीवन है एक निरंतर रन, बाधा-विघ्नों का वन ये सघन;
भेद इसे सकते वो नयन, हो जिनमें जीत की सच्ची लगन.

फिर मुझमें कैसे आई ये थकन, मैं तो मनु-कुल का कुलभूषण;
ईश्वर ने किया जिसका चंदन, जीतूँगा मैं, है मेरा प्रण.

ये धरा करेगी अभिनंदन, जिस पर पग रख करूँगा विचरण;
दिनकर दौडेगा करने नमन, पूछता, कहाँ थे, कहो अमन…

हे सर्वोत्तम कृति !

क्यूँ धरा उज्जवल सी है, इस घनेरी रात में
उस चाँद के संग कोटि दीपक भी सजे बारात में
तम् का ठिकाना अब कहाँ, बस ज्योति हरसूं है भरी
अज्ञान तिमिरांध मानव, उठ कृपा-बरसात में..

रात्रि का श्रृंगार, शशि, अब नही शीतल रहा
ठान ली इसने बगावत, है अनल धधक उठा.
कवि के कलम की बाँध, इसकी अब सीमा नहीं
प्रियतमा से न द्वेष इसको, उन्मुक्त तम् से लड़ रहा..

चंद्र औ रवि ने किया आलोकित अहर्निश व्योम को
मांग उनसे अग्नि थोडी, कर प्रकाशित स्वयं को
उसकी लौ में हो फना, तेरे लिए हैं वो खड़े
हर पल सवेरा, खोल चक्षु, जान ले उस शक्ति को..

उसकी कृपा है देखो की संग अगणित तारे जल उठे
जाग मानव, छोड़ आलस, फ़िर ऐसी दया रहे ना रहे
सूरजमुखी भी त्याग गुंचा, निकली चंद्रालोक में
फिर हे सर्वोत्तम कृति, तू सबसे पीछे क्यूँ रहे????

Blind is the Mind

They say when it comes to heart and mind,
Its always the former that pays in kind;
For the tussle between the two,
Asks for more than a rational crew.

Often the quandary grows beyond repair,
When heart can do nothing but stare;
Mind excels, forcing heart to bend,
The winner takes it all, in the end.

Not always does the triumph, however,
Lead us to the alternative that’s clever;
Mind resembles a bull, totally blind,
Ever digressing, before the goal it can find.

Let not your mind ever rule over you,
For it always misleads in the jobs you do;
Listen to your soul before each decision you make,
As soul rules conscience, which keeps us awake.

Soul, the true self, the actual you,
Believe me, has powers beyond view;
As, its not just a fragment of the God,
The soul is the Almighty itself, take my word.

The lesson “put your senses under control”,
Make the mind accomplish its role;
The role assigned by none but your soul,
Lending it vision for enlightened stroll.
Hope is a good thing, and good things never die.
Thats not just a quote from the movie "The Shawshank Redemption", this statement is a life saviour. At times, 
when the mind looses it's authority over senses, when 
utter depression surrounds your horizon, when life seems
a burden....... it's only HOPE that works as elixir. Hope
rejuvenates the courage to fight the odds. It keeps u alive
when u think u cant breathe anymore. It pushes you
ahead even when your tibia surrenders. 
And ultimately, hope vanquishes all enemies. Hope wins.